यूथ न्यूज ब्यूरो, कानपुर:
उत्तर प्रदेश में भले ही कोरोना का प्रकोप घटने लगा है। मगर प्रदेश में फिलहाल लाकडाउन से राहत मिलती नहीं दिख रही है। सोमवार 10 मई को खत्म होने वाला लॉकडाउन फिर से एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। अब यह लॉकडाउन 17 मई तक लागू रहेगा।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार की सुबह तय किया कि कोरोना के लॉकडाउन
को 17 मई तक आगे बढ़ा दिया जाए। इस दौरान सारी पाबंदियां पहले जैसी ही बनी रहेंगी जैसे अभी तक जारी हैं। आवश्यक वस्तुओं की दुकान खोली जाएंगी और सप्लाई से जुड़े काम पहले की तरह होंगे।
निजी वाहनों से गैर जरूरी तरीके से लोग नहीं निकल सकेंगे। सरकारी परिवहन सेवाएं भी नहीं चलेंगी। सरकारी कर्मचारी अपने आई कार्ड दिखाकर कार्यालय जा सकेंगे। राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 17 मई तक अभी यह मिनी लॉकडाउन जारी रहेगा। जिसके जरिए कोरोना की चेन को तोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
गौरतलब है कि जब से यह बंदी शुरू हुई है। तब से प्रदेश में कोरोना संक्रमण ग्राफ काफी तेजी से नीचे गिरा है। राजधानी लखनऊ में भी मरीजों की संख्या में काफी कम हुई है। अप्रैल के अंत तक जहां मरीजों की तादाद 5 से 6 हजार थी। अब वह घटकर 2000 और 1800 तक आग आ गई है।
जिससे प्रदेश वासी कुछ राहत जरूर महसूस कर रहे हैं। बात अगर कानपुर नगर की करें तो रविवार को यहां 407 नए केस आए और 22 लोगों की मृत्यु हुई 99 लोगों को डिस्चार्ज किया गया और 1281 लोगों ने अपना होम आइसोलेशन पूरा किया कानपुर में अब एक्टिव केसों की संख्या 9174 है।
More Stories
भतीजा कर रहा था डाक्टर चाचा के यहां डकैती डालने की तैयारी, तीन अभियुक्त दबोचे
दोस्त ने किया विश्वासघात, फजलगंज में तीन को सुलाया मौत की नींद
iit kanpur ने सूजन संबन्धी बीमारी का रिसर्च किया पब्लिश